June 24, 2026

चेन्नई सुपर किंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता ।

देहरादून 15 अक्टूबर 2021,

इंडियन प्रीमियर लीग 2021  के फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। चेन्नई के  बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने 59 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मोइन अली ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. गायकवाड़ ने 32 और उथप्पा ने 31 रनों की पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों ने 64 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी की. गिल ने 51 और वेंकटेश ने 50 रनों की पारी खेली लेकिन इन दोनों के आउट होते ही कोलकाता का मिडिल ऑर्डर ढह गया। नीतीश राणा 0, सुनील नरेन 2, दिनेश कार्तिक 9 रन बनाकर आउट हुए. राहुल त्रिपाठी ने 2 रन बनाए और शाकिब अल हसन ने खाता तक नहीं खोला. कप्तान ऑयन मॉर्गन भी सिर्फ 4 रन बना सके।

[series-matches series_id=”2780″]

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.