October 25, 2026

दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक शतक, छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रचा इतिहास; हरमनप्रीत कौर ने भी जड़ा सैकड़ा

वडोदरा | 25 अक्टूबर 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। दीप्ति ने 86 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दीप्ति ने बनाए कई रिकॉर्ड

दीप्ति शर्मा ने अपनी पारी में 15 चौके लगाए और दबाव की स्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना शतक 83 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही वह महिला वनडे क्रिकेट में छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है।

हरमनप्रीत कौर ने भी जड़ा शतक

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों पर 126 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके शामिल रहे। हरमनप्रीत और दीप्ति के बीच पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने भारतीय पारी को मजबूती प्रदान किया।

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 329 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्मृति मंधाना तथा शेफाली वर्मा जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद प्रतीका रावल ने 61 रन बनाकर पारी को संभाला। हरमनप्रीत और दीप्ति की शानदार पारियों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.