October 26, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए ₹492.00 करोड़ के योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृति का किया अनुमोदन,

Uttrakhand 25 October 2026,

के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए राज्य सेक्टर के आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित वित्तपोषण कार्यों के अन्तर्गत, जनपद उधमसिंह नगर में सितारगंज विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिडकुल से पण्डरी तक अपर बैगुल नहर के जीर्णाेद्धार सहित विकास एवं सौंदर्यीकरण, लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण तथा राज्य योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए अस्थायी अधिष्ठान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु राज्य सेक्टर के अंतर्गत ₹175.00 करोड़ तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के वित्तपोषण हेतु शहरी विकास विभाग के माध्यम से ₹317.00 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में विधान सभा क्षेत्र सल्ट के द्गैरखेत, बलमरा, सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य हेतु ₹6.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उन्होंने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र बीएचईएल रानीपुर में 03 निर्माण कार्यों हेतु ₹2.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत लामाखेत में सकत्या बड़बाप मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ दीवार एवं धर्मशाला निर्माण कार्य हेतु ₹45.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उन्होंने छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ आधार पर समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय त्रैमासिक किश्त हेतु ₹82.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर में सितारगंज विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिडकुल से पण्डरी तक अपर बैगुल नहर के जीर्णाेद्धार हेतु ₹7.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। उन्होंने जनपद पौड़ी गढ़वाल में विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम ढिकोलिया में स्प्रिंकलर आधारित नलकूप के निर्माण हेतु ₹1.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल में विकासखण्ड रामगढ़ के ग्राम ल्वेशाल में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹2.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

उन्होंने जनपद चम्पावत में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुनौली के गोगना तोक में ऐतिहासिक ब्रहमचारिणी मेला स्थल का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु ₹87.70 लाख के सापेक्ष ₹50.00 लाख की धनराशि उच्च ूका अनुमोदन प्रदान किया है। इससे संबंधित शासनादेश भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी में बांध परियोजना के पुनर्वास संबंधीूु प्रकरणों के निस्तारण के लिए पुर्नवास नीति 1988 के अन्तर्गत कृषि भूमि के स्थान पर देय नकद प्रतिकर धनराशि ₹5.00 लाख से बढ़ाकर पात्र 178 परिवारों हेतु4₹132.43 करोड़ किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.