October 26, 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का आर एस एस पर तीखा हमला: आर एस एस तरह खत्म नहीं हो जाती, तब तक हमारे देश में शांति नहीं आएगी

Bihar, 25 October 2026,

बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आर एस एस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक आर एस एस की सोच इस देश से पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, तब तक हमारे देश में शांति नहीं आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इनकी विचारधारा देश में लोगों के बीच दूरियां बढ़ा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बयान में दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ’30 साल में कौन रहेगा? वह यह सब एक ही वजह से कहते हैं… लोगों को गुमराह करने के लिए और जब तक उनके पास ये ईवीएम हैं और जब तक उनके अपने वफादार उन पदों पर बैठे हैंतब। तक उनके दावों का आधार यही है। यहां तक कि उनके अपने लोगों ने भी कहा है कि इसमें गड़बड़ी है।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर विपक्ष का समर्थन करने वाले लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए? खड़गे ने पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन राज्यों में ‘वोट चोरी’ के जरिए सरकारें बनाई गईं। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों को हटाया जाना चाहिए।

खड़गे ने लोगों से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और संविधान की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए और पिछले दो सालों में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द करने पर विचार होना चाहिए। उनका तर्क था कि लोगों को चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही मिलने का अधिकार है।

.

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.