देहरादून: उक्रांद के ‘संकल्प 2027’ कार्यक्रम में उठे डोईवाला के जनमुद्दे
देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से रविवार को बालावाला में ‘संकल्प 2027’ जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून महानगर अध्यक्ष परवीन चंद रमोला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के संयोजक डोईवाला विधानसभा से उक्रांद प्रत्याशी सौम्य चौधरी रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय और पंकज व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में डोईवाला क्षेत्र की सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सौम्य चौधरी ने राष्ट्रीय दलों के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास का आकलन घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर हुए कार्यों और जनता को मिली सुविधाओं से होना चाहिए।
वक्ताओं ने उत्तराखंड की मूल अवधारणा, युवाओं के रोजगार, पलायन, किसानों की समस्याओं और पारदर्शी प्रशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘संकल्प 2027’ का उद्देश्य जनता की समस्याएं सुनना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उक्रांद के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरेंद्र कुकरेती, केन्द्रीय अध्यक्ष यूकेडी
जय प्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यूकेडी
पंकज व्यास, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष यूकेडी
सौम्य चौधरी, संभावित प्रत्याशी डोईवाला
