June 24, 2026

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ने के संकेत दिए।

देहरादून 18 अक्टूबर 2021,

दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मुख्य राजनीतिक पार्टियों ने पार्टियों ने जोर-शोर से अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा कर रही है भाजपा भी कई अहम कार्यक्रम कर रही है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ने के संकेत दिए हैं।

कांग्रेस नेता और यूपी कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा सोनभद्र, उन्नाव और हाथरस में इंसान की आवाज उठाई।

पीएल पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी और बहराइच में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। लोग प्रियंका गांधी को पसंद करते हैं। जनता उनके साथ जुड़ रही है इसीलिए यूपी विधान चुनाव में वो नेतृत्व करेंगी।

 

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.