June 28, 2026

कन्नड़ अभिनेता सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को अश्रुपूर्ण अन्तिम विदाई दी।

देहरादून  31अक्टूबर 2021,

बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार कांतीरवा स्टूडियो में किया गया। उनके पारिवारिक सदस्यों, दोस्तों और राजनीतिक दलों के सत्तारूढ़ और विपक्षी नेताओं ने अन्तिम संस्कार में शामिल हुए और अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी।

अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के एडिगा समुदाय की परंपराओं के अनुसार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम से सुबह करीब 5 बजे कांतीरवा स्टूडियो ले जाया गया। रास्ते में सड़कों के किनारे जमा हुए प्रशंसकों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। युवा सुपरस्टार को 10 लाख लोगों ने अंतिम श्रद्धांजलि दी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.