June 23, 2026

ओएनजीसी के तेल एवं गैस उत्पादक क्षेत्र मुंबई हाई और बसई में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी विदेशी कंपनियों को हस्तांतरित करने हेतु पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिए दिशानिर्देश।

देहरादून 1 नवंबर 2021,

दिल्ली: ओएनजीसी के तेल एवं गैस उत्पादक क्षेत्र मुंबई हाई और बसई में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी और परिचालन नियंत्रण विदेशी कंपनियों को हस्तांतरित करने हेतु पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिशानिर्देश दिए हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अमर नाथ ने ऑयल एवं नैचुरल गैस कॉरपोरेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार को पत्र लिखकर कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के अंतर्गत आने वाले मुंबई हाई और बसई तथा सैटेलाइट अपतटीय संपत्तियों से उत्पादन कम है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को आमंत्रित किया जाना चाहिए एवं उन्हें 60 प्रतिशत भागीदारी और परिचालन नियंत्रण सौंप दिया जाना चाहिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.