त्रिपुरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर राहुल गांधी ने व्यक्त की प्रतिक्रिया।

देहरादून 08 नवंबर 2021,

दिल्ली: पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में एक समुदाय के धार्मिक स्थलों पर हुए हमले के बाद त्रिपुरा पुलिस द्वारा 102 लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

त्रिपुरा पुलिस ने राज्य में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों पर हुई हिंसा के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कथित रूप से साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने को लेकर उच्चतम न्यायालय के चार वकीलों के खिलाफ कठोर कानून यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

त्रिपुरा पुलिसकी इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.