June 25, 2026

देहरादून 10 नवंबर 2021,

लखनऊ: राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वायदा करने के बाद आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए घोषणा करते हुए कहा है कि, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि शाहजहांपुर में अपनी मांग को लेकर सीएम से मिलने जा रही आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में और अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। उन्होंने आगे लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.