June 25, 2026

प्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए , कृषि क़ानून पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया ।

देहरादून 23 नवंबर 2021,

प्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को कैम्प कार्यालय में भेंट करते हुए , कृषि क़ानून पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है, शक्तिशाली भारत के रूप में दुनिया भर में देश का मानसम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, हेमकुंड साहिब में रोपवे का निर्माण समेत एक लाख करोड़ की योजनाओं का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर किसान संगठनों के अनेेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.