यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर बाजपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर दिया धरना।

देहरादून 05दिसंबर 2021,

देहरादून: पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर बाजपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर कूच के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया। तीखी नोंकझोंक के बाद सभी कार्यकर्ता हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उत्तराखंड के बाजपुर में बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमले के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ने रविवार को देहरादून में धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि, यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कराया गया यह हमला प्रायोजित था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.