Recent Posts

August 16, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट, कार्यक्रम में 21 करोड़ 57 लाख रुपए के 06 कार्यों का शिलान्यास एवं 1 करोड़ 39 लाख की लागत के जीआईसी दशाईथल, गंगोलीहाट का लोकार्पण किया।

देहरादून 27 दिसंबर 2021,

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ कार्यक्रम में 21 करोड़ 57 लाख रुपए के 06 कार्यों का शिलान्यास एवं 1 करोड़ 39 लाख की लागत के जीआईसी दशाईथल, गंगोलीहाट का लोकार्पण किया।

विकासखंड बेरीनाग के ग्राम बेलकोटउपराडा सड़क को शहीद चारुचंद्र और विकासखंड गंगोलीहाट में जरमाल गांव से कनारा सड़क को वीर चक्र विजेता शहीद शेर सिंह के नाम से कराए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने गणाई बनकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण किए जाने, डंगोली सैलानी दाडिम खेत धरमघर, कोटमन्यापाँख, थल सातशिलिंग मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स का कार्य अवशेष को पूरा करने, बासपटान ग्वाल मोटर मार्ग सेतु सहित पांच कि०मी० सड़क निर्माण, थर्प बडेत बाफिला मोटर मार्ग के कि०मी० दो से कमदीना बगदोली बजेत मोटर मार्ग का निर्माण 4 कि०मी० तक कार्य , मधनपुर काकडा मोटर मार्ग तीन कि०मी० कार्य, पाताल भुवनेश्वर से चैडमन्या मोटर मार्ग 5 कि०मी०, मडकनाली सुरखाल पाठक मोटर मार्ग का निर्माण, बोगटा से खतीगंव तल्लीसार मोटर मार्ग निर्माण कार्य किये जाने की घोषणा की है।

चमलेख इंटर कालेज का जीर्णोद्धार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ की तैनाती, चैंलेखवसे क्लोन तक मोटर मार्ग का शीघ्र निर्माण, ड्युड हडाकोट से बड़ेना मोटर मार्ग का शीघ्र निर्माण, गंगोलीहाट में अगले सत्र से पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाने समेत क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां हाट कालिका के दर्शन कर उन्हें असीम शक्ति एवं शांति की अनुभूति हुई। मां हाट कालिका से मिले संरक्षण के कारण ही आज हम इतनी लगन और समर्पण के साथ उत्तराखण्ड की सेवा कर पा रहे हैं। इसी सिद्ध स्थान पर आदि गुरू शंकराचार्य जी द्वारा मां देवी की स्तुति करने के लिए देवी अपराध क्षमा स्रोत ’’न मत्रं नो यन्त्रं’’ की रचना की थी। जिसमें वर्णित ’’कुपुत्रो जायेत क्व चिदपि कुमाता न भवति’’ अर्थात पुत्र कुपुत्र हो सकता है, परन्तु माता कुमाता कभी नही हो सकती, जैसी सारगर्भित पंक्ति हमारी संस्कृति का दृष्टि सूत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि जहां वीरों की भूमि रही है, विद्वानों की भूमि रही है, वहीं महान ज्योतिषाचार्यों की भी भूमि रही है। गंगोलीहाट क्षेत्र जहां अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समेटे हैं, वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मंत्री पेयजल, ग्रामीण निर्माण विभाग बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट श्रीमती मीना गंगोला, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दीपिका बोहरा, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट सुश्री अर्चना गंगोला, बेरीनाग सुश्री विनीता बाफिला,धारचूला धन सिंह धामी जिलाधिकारी डॉ आशीष चैहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.