June 25, 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने परेड ग्राउंड देहरादून में ध्वज फहराया।

देहरादून 26 जनवरी 2022,

उत्तराखंड ; 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने परेड ग्राउंड देहरादून में ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट किया।

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड सरकार ने 175 कैदियों को रिहा किया है। राजभवन की ओर से इसकी अनुमति मिली है। इसमें सबसे अधिक जिला कारागार हरिद्वार से 63 कैदी रिहा हुए हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने गणतंत्र दिवस पर राज्य के विभिन्न कारागारों में लंबी अवधि से सजाएं काट रहे कैदियों को रिहा करने की अनुमति दी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.