Recent Posts

March 30, 2026

देहरादून के तिब्बती मार्केट में एक युवक की गोली मारकर हत्या।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मार्किट में एक शख्स को गोली मार दी गई, घटना के बाद घायल शख्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, मारे गए शख्स की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है।

40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी मेके समीप है,वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे, अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शहरभर के चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।चौंकाने और हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई जहां से सचिवालय और पुलिस मुख्यालय मात्र 500 मीटर दूर हैं।

शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आपसी विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि की। बीते दिनों से लगातार राजधानी में बढ़ते क्राइम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.