June 30, 2026

एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त; गैर अनुबंधित वाहन से गैस डिलीवरी करते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर एक्शन तय

Dehradun 29 March 2026,

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उपभोक्ताओं को सुगमता से गैस आपूर्ति किए जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य गैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि, रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ करने पर यह देखा गया कि मोटरसाइकिल व साइकिल छोटे वाहनो से गैस की आपूर्ति की जा रही थी जिनका की गैस एजेंसी के साथ कोई अनुबंद नहीं था इस समंध में कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के माध्यम से किया जाए किसी भी छोटे वाहन से गैस के आपूर्ति करते पाए गए तो उनके विरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाएगी ।

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होम डिलिविरी सुनिश्चित करवाने के लिए जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी की गतिविधियों देखी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.