February 5, 2026

उत्तराखण्ड और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक

काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित आईजीएल सभागार में आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मण्डलायुक्त दीपक रावत ने अन्तर्राज्जीय समन्वय बैठक में कहा कि समन्वय बैठक का उद्देश्य कॉवड़ियों के लिए सुव्यवस्थित, सुगम, शान्तिपूर्ण माहौल प्रदान करना है।

उन्होने कहा कि कॉवड़ यात्रा 11 जुलाई से 09 अगस्त तक प्रस्तावित है। उन्होने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर कार्य करते हुए कॉवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम व सफल बनायेगें। उन्होने कहा कॉवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंगियों, उपद्रवियों तथा आपराधिक तत्वों पर समन्वय बैठाते हुए पैनी नजर रखी जाये।

    

 

दोनो प्रदेशों के अधिकारी फोन नम्बर व ट्रैफिक डायवर्जन प्लान आपस में साझा कर लें व संवेदनशील, संयमित होकर कार्य करें। विरोधाभाषी पोस्टर, वैनरों, गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाये। जिस स्थान पर भी कॉवड़िये विश्राम करते है व लंगर लगते है वहां पर भी सुरक्षा बल तैनात रहे व नजर रखें। कॉवड़ यात्रा के दौरान दोनों प्रदेशों के क्यूआरटी टीमें भी तैनात रहें। उन्होने कहा कॉवड़ यात्रा में जो अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहेगें व संयमित व्यवहार रखें।

उन्होने अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर संवेदनशील व भड़काउ पोस्ट न करें ताकि धार्मिक सौहार्द बना रहें। उन्होने कॉवड़ यात्रा को सकुशल सम्पादन हेतु सभी को अग्रिम शुभकामना दी। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के उप महानिरीक्षक मुनिराज ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी रियल टाईम सूचनाएं साझा करें व यात्रा डायवर्जन प्लान आपस में साझा करते हुए ट्रैफिक सुव्यवस्थित संचालित करें।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की 05 जिलो की सीमाएं जनपद उधमसिंह नगर से मिलती है। इसलिए दोनों राज्यों के पुलिस बार्डर पर एक साथ ड्यूटी करें ताकि आपस में संवाद बना रहें। उन्होने कहा पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस निरीक्षक व उप निरीक्षक स्तर पर भी आपस में बैठके व संवाद करते रहें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात मुरादाबाद, रामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर ने गतवर्षो की कॉवड़ यात्रा की घटनाओं को साझा करते हुए कहा कि कॉवड़ यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी जनपदों के बीच प्रभावी समन्वय अति महत्वपूर्ण है।

सभी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान व ट्रैफिक डायवर्जन प्लान साझा होना भी अति आवश्यक है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.