June 24, 2026

भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान और निकोबार समुंद्र में फंसे अमेरिकी नौका से दो चालक दल सदस्यों को बचाया

Delhi, 11 July 2025,

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पास फंसे अमेरिकी नौकायन पोत ‘सी एंजल’ से दो चालक दल सदस्यों को बचाया। विपरीत मौसम की वजह से इस नौकायन पोत में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिससे पाल और प्रोपेलर ने काम करना बंद कर दिया। और यह नौकायन पोत समुंद्र में फंस गया।

संकट चेतावनी प्राप्त होते ही, एमआरसीसी पोर्ट ब्लेयर ने सभी निकटवर्ती व्यापारी जहाजों को सतर्क किया और बचाव समन्वय प्रोटोकॉल शुरू किए। भारतीय तटरक्षक बल आईसीजी पोत ‘राजवीर’ को बचाव और राहत के लिए तैनात किया गया। 10 जुलाई 2025 को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के इंदिरा पॉइंट के दक्षिण-पूर्व में लगभग 52 समुद्री मील की दूरी पर फंसे अमेरिकी नौकायन पोत ‘सी एंजल’ के लिए एक बचाव अभियान चलाया। इस नौका में दो चालक दल सदस्य सवार थे, और यह पोत खराब मौसम के कारण आई तकनीकी कमियों से संचालन में अक्षम हो गया।

भारतीय तटरक्षक बल के पोत ‘राजवीर’ ने फंसे हुए चालक दल के साथ संचार स्थापित किया तथा मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य शुरू किया। फंसे हुए दोनों चालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। आज 11 जुलाई, की सुबह, नौका को खींचकर कैंपबेल बंदरगाह तक पहुंचाया।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.