June 24, 2026

रेस्टोरेंट के महिला टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल कर वीडियो बनाने का हुआ खुलासा आरोपी हिरासत में

देहरादून:चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंपके सामने एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा On कर अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया हैं..इतना ही नहीं बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ुटेज भी बरामद हुई हैं..मामलें का खुलासा होते ही बीते शाम रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया.हंगामा बढ़ते ही होटल/रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके आ पहुंचा. वही पुलिस भी जांच-पड़ताल कर मौके पर रही.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर केंट पुलिस द्वारा तत्काल बीती रात को ही आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.महिला अपराध से जुड़े इस मामलें में एसएसपी देहरादून ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.फ़िलहाल पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर महिला बाथरूम में मोबाइल छुपाकर वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हैं.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छुपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए On कर देता था. आरोपी युवक इस तरह का अपराध कब से कर रहा था,इस बात को लेकर पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर जांच-पड़ताल कर रही हैं

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.