August 15, 2026

सीएम के निर्देश के बाद एक्शन में विभाग,अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव को बचाने की कवायद शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब सिंचाई विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हुए भू कटाव को बचाने की कवायद शुरू हो गई है, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने टीम के साथ निरीक्षण कर जल्द से जल्द बचाव कार्य करने के निर्देश दिए,

 

हालांकि सिंचाई विभाग के कार्य में गौला नदी का जलस्तर बाधा बन रहा है साथ ही पोकलैंड मशीन को नदी में जाने का रास्ता भी नहीं मिल रहा, फिलहाल विभाग द्वारा एक पोकलैंड मशीन से काम कराया जा रहा है गौला नदी में पानी ज्यादा होने के कारण चैनलाइजेशन के काम में तेजी नहीं आ पा रही है जिसके बाद सिंचाई विभाग अब यूपीसीएल से विद्युत लाइन हटवाकर मशीन नदी में ले जाने का प्रयास कर रहा है जिससे काम में तेजी आ सके और जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास हो रहे भू कटाव को रोका जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.