August 8, 2026

पहलगाम हमले के बाद AIIMS के डॉक्टर तंजीम ने बांटी थी मिठाई, अब हुआ ऐसा एक्‍शन

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर पर संस्थान में मिठाई बांटकर खुशी मनाने के आरोप में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग दो बार एम्स में प्रदर्शन कर चुके हैं। बताया गया कि डॉक्टर ने पहले भी हिंदू विरोधी पोस्ट अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर साझा की।

पहलगाम में पर्यटकों की आतंकवादी हमले में मौत के बाद एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर पर संस्थान में मिठाई बांटकर खुशी मनाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि डॉक्टर ने पहले भी हिंदू विरोधी पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग दो बार एम्स में प्रदर्शन कर चुके हैं।

पुलिस को दी तहरीर में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े राजेंद्र पांडेय निवासी तपोवन, मुनिकीरेती ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी। आरोप है कि इस घटना के अगले दिन एम्स में कार्यरत डॉक्टर तंजीम अकरम ने अस्पताल परिसर में खुशी में मिठाई बांटी।

किसी के पूछे जाने पर डॉक्टर ने बताया कि रमजान की खुशी में मिठाई बांटी जा रही है। जबकि रमजान बीते एक माह से अधिक का समय हो चुका था। आरोप है कि डॉ. तंजीम अकरम ने खुले तौर पर पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया।

हिंदू विरोधी पोस्ट
डॉक्टर ने पहले भी हिंदू विरोधी पोस्ट अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर साझा की। पुलिस ने इस मामले में धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समुदाय के बीच दुश्मनी बढ़ाने, राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.