June 24, 2026

कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कृषि मंत्री जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा घेरबाड़ (फेंसिंग) के लिए 90 करोड़ रुपये में से राज्य को 25 करोड़ रुपये की प्राप्त स्वीकृति के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदवार प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं। साथ ही शेष राशि की स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी जाने वाली आवश्यक कागजी कार्रवाई भी जल्द से जल्द पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि एवं उद्यान विभाग में घेरबाड़ हेतु 20 करोड़ रुपये के बजट के अंतर्गत जिलेवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने केंद्र एवं राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.