June 24, 2026

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत 

 

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को सोमेश्वर के खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40) आग की चपेट में आ गया।

 

बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया।

 

वन रेंजर मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.