June 24, 2026

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की तरफ अभूतपूर्व रूप से बहुत बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का रेला उमड़ रहा

 

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की तरफ अभूतपूर्व रूप से बहुत बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का रेला उमड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराह्न 2 बजे तक गंगोत्री धाम में दस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और विभिन्न जगहों से लगभग अट्ठाईस हजार यात्री गंगोत्री धाम की तरफ बढ रहे हैं। यमुनोत्री धाम में भी आज 2 बजे तक तक साढे आठ हजार लोगों ने दर्शन कर लिया था और लगभग बीस हजार लोग विभिन्न पड़ावों से यमुनोत्री मार्ग पर आगे बढ रहे हैं। तीर्थयात्रियों की भारी तादाद में आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता और मुस्तैदी बढाते हुए सभी यात्रा व्यवस्था से जुड़़े सभी अधिकारियों को धामों एवं यात्रा रूटों पर उतार दिया है।

 

भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्गों व पड़ावों पर यात्री सुविधाओं को बढाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था तथा ट्रैफिक संचालन को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के आगमन के बावजूद यात्रा सुचारू और सुव्यस्थित रूप से संचालित हो रही है। वाहनों का आवागमन भी व्यवस्थित रूप से हो रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज 2 बजे अपराह्न तक गंगोत्री धाम में 1100 वाहन एवं 9900 यात्री मौजूद थे। इसी तरह दोपहर में यमुनोत्री धाम व इसके पैदल मार्ग पर भी लगभग 8500 तीर्थयात्री मौजूद थे। जबकि यमुनोत्री के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी-खरसाली में भी लगभग 500 वाहन और 4500 श्रद्धालु हैं।

 

यात्रियों के रिकार्ड संख्या में दोनों धामों में आने की संभावना का आकलन करने के बाद प्रशासन के यात्रा व्यवस्था से जुड़े तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क करते हुए यात्रा रूटों और धामों में निंरतर तैनात रहने के निर्देश जारी किए है। जिला मुख्यालय पर स्थापित यात्रा नियंत्रण कक्ष से धामों व मार्गों की स्थिति पर सीसीटीवी फीड के माध्यम से निरंतर नजर रखी जा रही है। यह नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहा है और यात्रियों की भीड़ बढाने के साथ ही निगरानी व्यवस्थाओं को भी लागातार बढाया जा रहा है। जिलाधिकारी डा. मंेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा नियंत्रण कक्ष की कमान संभाल कर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न क्षे.त्रों में तैनात अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने भी यात्रियों की रिकार्ड संख्या को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़़ प्रबंधन तथा ट्रैफिक नियमन को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श कर मातहतों को व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

 

अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा व्यवस्थाओं के संपादन, समन्वय, विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद है। गंगोत्री क्षेत्र के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जय किशन आज सुबह से ही नगुण होते हुए गंगोत्री मार्ग के विभिन्न पड़ावों का निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.