March 31, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार में आसरा गौशाला का उद्घाटन किया

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में संकल्प फाउंडेशन द्वारा स्थापित आसरा गौशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गौशालाएं केवल पशुओं के संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आसरा गौशाला जैसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। बेसहारा और निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। कहा कि उत्तराखंड सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में समाज की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की पहल न केवल गौवंश की रक्षा करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैविक संतुलन में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

 ऋतु खण्डूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.