Recent Posts

August 16, 2026

देहरादून: जोहड़ी गोलीकांड में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, चार अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव के पास हुए गोलीकांड में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (74) की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगातार जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने चार अभियुक्तों मोहित कुमार, अखलाक, संदीप कुमार और आदित्य चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो वाहन बरामद की। इसके साथ ही मामले में शामिल जैन Z बार को सील कर जिलाधिकारी को लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई।

Senior पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना सुबह 7 बजे हुई जब दो वाहनों में रोड रेज के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से फायरिंग की गई। इस दौरान फॉर्च्यूनर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ और मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई।

जांच में पता चला कि विवाद जैन Z बार में मोहित अग्रवाल से बिल कम करवाने को लेकर शुरू हुआ और इसके बाद आदित्य चौधरी की स्कॉर्पियो वाहन से फॉर्च्यूनर का पीछा किया गया। दोनों पक्षों के बीच जवाबी फायरिंग के बाद यह भयावह घटना हुई।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.