June 23, 2026

महानायक ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ नाटक का जीवंत मंचन।

देहरादून 13 अगस्त 2023,

पेशावर कांड के महानायक ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली’ नाटक का जीवंत मंचन किया गया। इस नाटक का मंचन वातायन नाट्य संस्था द्वारा नगरनिगम देहरादून के जुगमंदर हाल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम राज द्विवेदी मुख्य प्रबंधक ओएनजीसी ने दीप प्रज्वलित किया तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एक सिपाही के रूप में सेना में भर्ती हो गए थे। विश्वयुद्ध के दौरान उन्हें विदेशों में बहुत से मोर्चों में लड़ने भेजा गया। 23 अप्रैल 1930 को खान अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में पठान आंदोलन कर रहे थे। अंग्रेज ऑफिसर ने पठानों के आंदोलन को कुचलने के लिए गढवाल राइफल्स को फायर का आदेश दिया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेज ऑफिसर का आदेश नहीं मानते हुए सीस फायर का आदेश दिया। वीर चंद्र सिंह गढवाली तथा गढ़वाल राइफल्स के 67 जवानों ने फौजी हुकुम ना मानते हुए अपनी राइफल जमीन में रख दी। चंद्र सिंह गढ़वाली को इस कारण बहुत सी यातनाएं दी गई।

राहुल सांकृत्यायन की पुस्तक का नाटक रूपांतरण साहिल सिंह तथा प्रतीक नेगी द्वारा संयुक्त रूप से और  निर्देशन गिन्नी बब्बर ने किया। नाटक के सभी पात्रों का अभिनय सराहनीय रहा। साहिल सिंह, प्रतीक नेगी, नीतीश कटारिया और अकबर के अभिनय की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर गढ़वाल सभ के अध्यक्ष रोशन धस्माना, सचिव गजेंद्र वर्मा,कोषाध्यक्ष संतोष गैरोला, कार्यकारिणी सदस्य मंजुल मयंक मिश्रा, मदन डुकलान, रामेंद्र कोटनाला, हरीश भट्ट, प्रदीप घिल्डियाल, नवनीत गैरोला, सलमान जैदी, सुषमा बर्थवाल, केतन प्रकाश, रजनी अस्थाना, रजनी शर्मा, सोनिया, अंशुमन,अभिषेक गजेन्द्र भण्डारी आदि उपस्थित थे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.