June 24, 2026

धामी सरकार का बड़ा फैसला इन कर्मचारियों को मिलने जा रहा पुरानी पेंशन का लाभ

राज्य के 13 अशासकीय महाविद्यालयों में पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इनको पुरानी पेंशन देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों से ऐसे शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों का विवरण मांगा है।

 

प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से  इस बाबत सभी कॉलेजों के प्रबंधन और प्राचार्य को पत्र भेजा गया है। इन अशासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक और कर्मचारी हैं जो एक अक्तूबर 2005 से पहले की विज्ञप्ति के आधार पर चयनित हुए हैं।

लेकिन उनकी नियुक्ति इसके काफी बाद हुई, ये लोग पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे से बाहर हैं। लेकिन अब जल्द ही इनको पुरानी पेंशन स्कीम में जोड़ा जाएगा

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.