December 17, 2025

बड़ी खबर: पीएम नरेंद्र मोदी जल्द कर सकते है उत्तराखंड का दौरा 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी जल्द उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं।

 

कई मायने में पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास होने वाला है।

 

पीएम मोदी अपने इस दौरे पर लोहाघाट भी जाएंगे।

 

वह लोहाघाट के मायावती आश्रम में स्वामी विवेकानंद के कमरे में रात्रि विश्राम करेंगे

 

122 साल बाद ऐसा होगा जब देश का कोई दूसरा व्यक्ति इस कमरे में रात्रि विश्राम करेगा।

 

जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के रहने और भोजन आदि की सभी व्यवस्थाओं की तैयारी भी पूरी कर ली है

 

साल 1901 में स्वामी विवेकानंद मद्रास से यात्रा पर निकले थे।

 

तीन जनवरी 1901 को लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे।

 

विवेकानंद ने यहां 15 दिनों तक रहकर योग, साधना की थी।

 

आश्रम प्रबंधन के मुताबिक, विवेकानंद के योग और साधना के लिए तब दो कमरे आवंटित किए गए थे।

 

इसके बाद से उनके रात्रि विश्राम वाले कमरे में ठहरने की अनुमति किसी को नहीं दी गई

 

आश्रम प्रबंधन का कहना है बतौर प्रधानमंत्री यहां आने वाले मोदी पहले व्यक्ति हैं इसलिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है।

 

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब बीस घंटे रुक सकते हैं

 

11 या 12 अक्तूबर की शाम मोदी यहां पहुंचेंगे।

 

इसके बाद दूसरे दिन सुबह उनकी यहां से रवानागी होगी।

 

मायावती से हिमालय दर्शन के अलावा ओम पर्वत और नंदा देवी चोटी उनके लिए खास आकर्षण होंगे

 

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर लोहाघाट में तीन स्थानों पर सोमवार को डेमो लैंडिंग हुई

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.