June 23, 2026

देहरादून: फ्लैट की धोखाधड़ी में चार आरोपी गिरफ्तार 

 

 

दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है.. पुलिस ने फ्लैट बेचने की डील कर ग्राहकों और बैंक के करोड़ों रु हड़पकर फरार हाउस कंपनी के चार आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ दून के अलग-अलग थानों में धोखाधाड़ी के मुकदमे दर्ज है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएस बिल्डटेक कंपनी ने दून में दो हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी की। आरोपियों ने मालसी में आर्टिगो रेजिडेंसी और रायपुर में लवाई अपार्टमेंट नाम से बहुमंजिला आवासीय योजना शुरू की। प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू करते हुए ग्राहकों से बुकिंग शुरू की गई और ग्राहकों को लोन दिलाते हुए लाखों रुपये ले लिए गए। वहीं लवाई अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में बैंक से एमओयू कर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में सीधे बैंक से लोन लिया गया। इस प्रोजेक्ट के लिए बैंक से कुल 1.20 करोड़ का लोन हुआ। बिल्डर ने ग्राहकों को झांसा दिया कि कब्जा मिलने तक किश्त वह अदा करेंगे। कंपनी दोनों प्रोजेक्टों में बड़ी संख्या में निवेशकों और ग्राहकों को रकम हड़प लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। यह प्रोजेक्ट 2013 और 2014 में शुरू हुए। राजपुर थाने और शहर कोतवाली में एसए बिल्डटेक के संचालकों के खिलाफ कुल 11 केस दर्ज हुए। फिलहाल पुलिस ने चारो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.