December 20, 2025

BJP changed in-charges and co-in-charges in the states.

दिल्ली , लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के उद्देश्य से चार सौ पार का नारा दिया। लेकिन भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रही। अब भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों में फेरबदल किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व महासचिव अरुण सिंह ने लिस्ट जारी की है।उत्तराखंड का प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा होंगी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी,अरुणाचल प्रदेश में विधायक अशोक सिंघल को प्रभारी ,बिहार में विनोद तावड़े को प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सह-प्रभारी , छत्तीसगढ़ का प्रभारी विधायक नितिन नबीन , दादर एवं नागर हवेली, दमन-द्वीव के प्रभारी विधायक दुष्यंत पटेल , गोवा के प्रभारी आशीष सूद , हरियाणा के प्रभारी डॉ.सतीश पुनिया और सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश का प्रभारी यूपी के पूर्व मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है। जबकि संजय टंडन को सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर का प्रभारी तरुण चुग और सह प्रभारी आशीष सूद होंगे। झारखंड राज्य का प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी होंगे। कर्नाटक के प्रभारी डॉ.राधामोहन दास अग्रवाल होंगे। उनके साथ सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी को बनाया गया है। केरल के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर होंगे तो सह प्रभारी अपराजिता सारंगी होंगी।

लद्दाख के प्रभारी तरुण चुग , मध्य प्रदेश का प्रभारी एमएलसी महेंद्र सिंह को बनाया गया है। सह प्रभारी सतीश उपाध्याय होंगे। मणिपुर के प्रभारी, सांसद डॉ.अजीत गोपचड़े होंगे। मेघालय का प्रभारी अनिल एंटोनी को बनाया गया है। मिजोरम का प्रभारी एमएलसी देवेश कुमार को बनाया गया है। नागालैंड के प्रभारी भी अनिल एंटोनी ही होंगे। ओडिशा में विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी और विधायक लता उसनेदी को सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब के प्रभारी पूर्व सीएम विजय रूपाणी होंगे। सह प्रभारी डॉ.नरेंद्र सिंह बनाए गए हैं। सिक्किम मे प्रभारी एमएलसी डॉ.दिलीप जायसवाल को बनाया गया है। नार्थ-ईस्ट राज्यों यानी पूर्वोत्तर राज्यों के कोआर्डिनेटर सांसद संबित पात्रा होंगे तो संयुक्त कोआर्डिनेटर वी मुरलीधरन बनाए गए हैं।

BJP changed in-charges and co-in-charges in the states.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.