June 23, 2026

महाराज ने की भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच कर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की ओर से सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

महाराज ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी के जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को नई दिशा प्रदान करेगा और भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों संगठन के विचारों को दृढ़ता से जन-जन तक पहुँचाएंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.