February 5, 2026

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित।

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 2024 मैं होने वाले लोकसभा के चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। भाजपा की नई कार्यकारिणी में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभाओं के चुनाव को देखते हुए इन राज्यों के नेताओं को भी शामिल किया गया है।

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ से डॉक्टर रमन सिंह, राजस्थान से वुसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, जत्ती,मध्य प्रदेश से सोदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान से सुनील बंसल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।

वहीं राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.