June 23, 2026

जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” 23 मार्च को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12ः30 बजे जनता को करेंगे संबोधित,

Delhi 22 मार्च,2026.

उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12ः30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।   मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों, चार वर्षो की विकास गाथा, विकास योजनाओं की झलक, जन जन की सरकार, थीम पर आयोजित होगें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12ः30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

तैयारियों का जायजा लेने हेतु गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने एक दिन पूर्व रविवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम क्ष पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं हल्के जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया कि “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विगत चार वर्षों में हुए संतुलित विकास कार्यों तथा उत्तराखंड को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला, पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.