Recent Posts

April 27, 2026

BJP MP from Andhra Pradesh D Purandeshwari can become Lok Sabha Speaker!

दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री की शपथ लेने और 71 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने के बाद अब लोकसभा स्पीकर कौन होगा? इस पर राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। लोकसभा स्पीकर जैसे महत्वपूर्ण पद पर भारतीय जनता पार्टी और टीडीपी अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि , लोकसभा चुनाव 2024 में 16 सीटें जीतने वाली टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू लोकसभा स्पीकर का पद अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी हर हाल में इस पद पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चंद्रबाबू नायडू की मांग देखते हुए भाजपा ने अगला लोकसभा स्पीकर आंध्रप्रदेश से ही बनाने का निर्णय लिया है। डी पुरंदेश्वरी से चंद्रबाबू नायडू के करीबी रिश्ते को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने डी पुरंदेश्वरी को लोकसभा स्पीकर बनाने का फैसला किया है। डी पुरंदेश्वरी आंध्रप्रदेश से भाजपा सांसद हैं। तेलुगू देशम पार्टी टीडीपी के संस्थापक एन टी रामाराव की बेटी और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू की साली है।

BJP MP from Andhra Pradesh D Purandeshwari can become Lok Sabha Speaker!

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.