June 23, 2026

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले नौ सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए: पुष्कर सिंह धामी ।

देहरादून 15 जून 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के जाखन में भारतीय जनता पार्टी के “महासंपर्क अभियान” के अंतर्गत आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले नौ सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने श्री मोदी पर अपना भरोसा जताया था। आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की ’’समृद्धि रूपी’’ रेल गाड़ी को ’’विकास रूपी पटरियों’’ पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। आज राज्य में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आदि उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.