June 24, 2026

आधी रात टोल प्लाजा पर भाजपाइयों का हंगामा, जबरन बूम बैरियर खोला

उत्तराखंड में किच्छा के चुटकी देवरिया में आधी रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जबरन बूम बैरियर खोल दिया। इसके साथ ही टोल कर्मियों से मारपीट भी की। वहीं, टोल के अंदर तोड़फोड़ भी की। साथ ही कैश रूम का दवाजा भी तोड़ दिया। मौके पर सादी वर्दी में आए चौकी इंचार्ज से भी धक्का मुक्की की गई।

टोल कर्मी अनुज तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के अंदर मारपीट की जा रही है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.