June 24, 2026

BJP’s ‘Membership Campaign 2024’ launched in Uttarakhand: Chief Minister Pushkar Singh Dhami accepted the membership of BJP.

उत्तराखंड , भारतीय जनता पार्टी के ’सदस्यता अभियान 2024’ के तहत उत्तराखंड प्रदेश भाजपा के प्रथम सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय में प्रथम सदस्यता ग्रहण कराकर ’सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही उत्तराखंड में ‘सदस्यता महाअभियान 2024’ का शुभारंभ हो गया है।

4 सितंबर को जिला स्तर पर स्थानीय सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जायेंगे।

BJP’s ‘Membership Campaign 2024’ launched in Uttarakhand: Chief Minister Pushkar Singh Dhami accepted the membership of BJP.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.