March 23, 2026

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का निधन

 

दिलीप कुमार के निधन के साथ ही हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में सुबह करीब 7.30 बजे अंतिम सांस ली । पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब रह रही थी। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

दिलीप कुमार के निधन के साथ ही हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, बॉलीवुड के दिग्गजों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और इस दिग्गज को अंतिम सलाम किया।दिलीप कुमार को मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उनके निधन की पुष्टि भी की गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.