June 24, 2026

एम्स छेड़छाड़ मामले में नर्सिंग ऑफिसर पर हुआ इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

 

दिनांक 21 मई 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी के द्वारा एक लिखित तहरीर 19 मई 2024 को ट्रामा ओटी कॉम्प्लेक्स, एम्स में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार के द्वारा उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न एवं धमकी देने के संबंध में दी गई।

 

प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में त्वरित कार्रवाई कर मुकदमा अपराध संख्या-249/24 धारा-354 506 आईपीसी बनाम सतीश कुमार अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई है, विवेचना संबंधित अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जारी है|

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.