June 24, 2026

भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जनसभा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से मुनि की रेती ढालवाला में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी बीना जोशी के समर्थन में वोट डालने की अपील की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है कि मुझे पवित्र तप स्थली में आप सभी के बीच में आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। कहा कि विजयी होने के बाद हमारी सरकार मुनिकीरेती क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव कदम उठाने का काम करेगी।

 

इस दैरान सीएम ने सभी से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.