September 16, 2026

खटीमा में बच्चों ने मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बोले- ‘हैप्पी बर्थडे मामा जी’

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनके गृह क्षेत्र खटीमा में स्कूली बच्चों ने अनोखे और रचनात्मक अंदाज में जन्मदिन मनाया। बच्चों ने ‘मुख्यमंत्री युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने केक काटकर मुख्यमंत्री को ‘हैप्पी बर्थडे मामा जी’ कहा।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूमिका भी निभाई। बच्चों ने मुख्यमंत्री की तरह युवा संवाद करते हुए प्रदेश के विकास, युवाओं और शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बच्चों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों और युवाओं के लिए संचालित योजनाओं से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वे भी भविष्य में उत्तराखंड के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा और उनके उत्साह का मंच बना। युवा संवाद के माध्यम से बच्चों ने जहां अपनी अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं मुख्यमंत्री धामी के प्रति अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को प्रदेश, समाज और भविष्य से जुड़े विषयों पर सोचने तथा अपनी बात रखने का अवसर देते हैं।

स्कूली छात्रा

 

प्रवीण उपाध्याय, प्रबंधक

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.