Recent Posts

February 9, 2026

“स्वच्छता जागरूकता सप्ताह” क्रार्यक्रम में कार्यालय परिसरों में सफाई अभियान चलाया।

देहरादून 18 जून 2023,

उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 12 जून से 18 जून तक “स्वच्छता जागरूकता सप्ताह” मनाया गया। जिसमें बृहद स्तर पर श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गए। “स्वच्छता जागरूकता सप्ताह” के अंतिम दिन आज मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, की उपस्थिति में विकास भवन कार्यालय कक्षों एवं भवन परिसर में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलायी गयी एवं विकास भवन में तैनात सफाई कर्मचारियों राजकुमार, सीमा हर्ष एवं अजय सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

“स्वच्छता जागरूकता सप्ताह” के अवसर पर अन्य कार्यालयों सहित जनपद में वृहद्वस्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह परियोजना निदेशक, सुशील मोहन डोभाल, जिला विकास अधिकारी, देहरादून, एम.पी.शाही, जिला आलू एवं शाकभाजी अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कोषागार के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इन्द्रा मार्केट में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते हुए सफाई की गई। सफाई अभियान में जिला सूचना अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यालय कक्षों एवं कार्यालय परिसर के बाहर सफाई अभियान चलाते हुए स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर सहायक निदेशक बद्री चन्द्र नेगी, कनिष्ट सहायक इन्द्रेश, तकनीकि सहायक अंकिता एवं पंकज आदि ने उपस्थित रहकर स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.