October 17, 2026

देहरादून और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, युवाओं से लिए सुझाव

Cleanliness awareness

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। देहरादून रेलवे स्टेशन पर दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ‘रेल युवा संवाद’ और योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देहरादून रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘रेल युवा संवाद’ के दौरान विद्यार्थियों से यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सुझाव प्राप्त किए गए। इस दौरान युवाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन-2026 के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही, स्टेशन पर स्थापित चार प्रकार के डस्टबिन के सही उपयोग और कचरे को उसकी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग डालने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘रेल जन संवाद’ के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रमुख उद्देश्यों से अवगत कराया गया। यात्रियों को गीले, सूखे, सैनिटरी और अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में कचरा नहीं फैलाने और रेलवे को स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई।

यात्रियों के सुझावों से बेहतर होंगी सुविधाएं

मुरादाबाद मंडल की ओर से इन जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं और रेल यात्रियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल प्रशासन यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए यात्रियों और विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता देने पर जोर दे रहा है। इन पहलों का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के साथ यात्रियों को सुखद रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।Cleanliness awareness

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.