June 23, 2026

आपदा की स्तिथि और राहत कार्यों की सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश में आपदा की स्थिति एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलों के डीएम से उनके क्षेत्र में नदियों के जलस्तर, लैंड स्लाइड, बंद सड़कों, जानमाल की क्षति आदि के साथ ही मुआवजा वितरण की जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री ने सभी डीएम-एसपी को आपदा से निपटने के लिए क्षेत्रों का दौरा कर जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए। राजमार्गों के साथ ग्रामीण सड़कें भी जल्द खोलने की व्यवस्था करने को कहा। सीएम ने सभी विभागीय प्रमुखों को आपदा के समय लोगों की मदद को तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी स्थिति नियंत्रण में है पर चुनौती लगातार बनी हुई है। इसके लिए हर समय अलर्ट और एक्टिव मोड में रहने की जरूरत है।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था व खाद्यान आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा। सीएम ने चारधाम व कांवड़ को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा-अधिकारी, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि सभी यात्री घरों को सुरक्षित लौटें। उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सीएम ने सड़क बंद होने की स्थिति में यात्रियों के रहने-खाने आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.