August 8, 2026

CM Dhami से युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने की भेंट

CM Dhami से युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने की भें

Young boxer Deepali Thapa met CM Dhami

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की।

 

नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

इस अवसर पर दीपाली के पिता श्री रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल श्री संजीव पौरी मौजूद थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.