August 8, 2026

निकाय चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका

भाजपा ने निकाय चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका देते हुए श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया है।

पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री विपिन मैठाणी को औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती आशा उपाध्याय एवं ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद श्री जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्री पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी नए लोगों को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा, लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ हैं। साथ ही आग्रह किया कि 2025 के पहले माह, सभी को एकजुट होकर कार्य करना है ताकि निकाय चुनाव में भी हम पिछले सभी जीत के रिकॉर्डों को तोड़ने में सफल हों। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, पौड़ी प्रभारी श्री विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.