June 24, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी की नगर निगम द्वारा दी गई NOC को निरस्त करने से विवाद

देहरादून में नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद नगर निगम द्वारा दी गई NOC को निरस्त करने से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल नामांकन के बाद भाजपा से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेसी प्रत्याशियों की NOC गलत तरीके से जारी करने और निरस्त करने की मांग को लेकर कल पहुंचे थे उस समय भी नारेबाजी हुई थी

आज दोपहर बाद वार्ड भगत सिंह कॉलोनी से कांग्रेस प्रत्याशी वसीम अंसारी इलियास अंसारी की noc आज निरस्त कर दी गई जिससे कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी निरस्त हो गया है।इस सूचना पर नगर निगम में कांग्रेसी एक जुट हो गए है और हंगामा कर प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे है। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व गृह मंत्री प्रीतम सिंह भी नगर निगम अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.