Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
समुद्री डकैती विरोधी गश्त अभियान के लिए तैनात रक्षा बलों ने कुल 3,440 जहाजों और 25,000 से अधिक नाविकों को सुरक्षित बचाया:रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। - Separato Spot Witness Times
राष्ट्रीय समाचार

समुद्री डकैती विरोधी गश्त अभियान के लिए तैनात रक्षा बलों ने कुल 3,440 जहाजों और 25,000 से अधिक नाविकों को सुरक्षित बचाया:रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट।

दिल्ली, नैनीताल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा में ए गणेशमूर्ति को एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है कि,पिछले तीन वर्षों के दौरान समुद्री लुटेरों द्वारा गहरे समुद्र में जहाजों का अपहरण किये जाने की सात घटनाएं दर्ज की गई हैं। व्यापारिक जहाज लीला नॉरफॉक के अपहरण की एक घटना 04-05 जनवरी, 2024 को हुई थी। उस जहाज पर चालक दल में 15 भारतीय नागरिकों सहित 21 सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा, अपहरण की दो घटनाएं भी हुई थीं, जिनमें मछली पकड़ने वाली नौका – ईमान (28 जनवरी, 2024) और दूसरी मछली पकड़ने वाली नौका – अल नईमी (29 जनवरी, 2024) शामिल थीं, हालांकि इनमें से किसी भी नौका पर चालक दल में कोई भी भारतीय नाविक सवार नहीं था।

भारत की नौसेना समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय और अतिरिक्त-क्षेत्रीय नौसेनाओं तथा समुद्री रक्षा बलों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है। भारतीय नौसेना ने 2008 से अदन की खाड़ी और अफ्रीका के पूर्वी तट पर समुद्री डकैती विरोधी गश्त अभियान के लिए कई टुकड़ियां तैनात कर रखी हैं। इनकी सहायता से कुल 3,440 जहाजों और 25,000 से अधिक नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बहाल करने के लिए जहाजों की संख्या बढ़ाई गई है और मध्य अरब सागर तथा सोमालिया के तट के पूर्वी हिस्से में समुद्री गश्ती विमानों/दूरस्थ संचालित जहाजों द्वारा हवाई निगरानी भारतीय नौसेना द्वारा की जा रही है। अरब सागर और अदन की खाड़ी/आस-पास के क्षेत्र में चलने वाले व्यापारिक जहाजों पर भारतीय चालक दल के इनपुट के लिए महानिदेशक (शिपिंग) के साथ समन्वित तरीके से त्वरित कार्रवाई, प्रभावी संपर्क तथा समन्वय हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा इलाके में सक्रिय मछली पकड़ने वाले जहाजों/पाल वाली नौकाओं से भी जानकारी हासिल की जा रही है।

भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बहाल करने की दिशा में मध्य अरब सागर और सोमालिया के पूर्वी तट पर जहाजों की उपस्थिति, समुद्री गश्ती विमानों एवं दूरस्थ संचालित जहाजों द्वारा हवाई निगरानी बढ़ा दी है। पाक जलडमरूमध्य में समुद्री डकैती की एक भी घटना दर्ज नहीं की गई है।

***

 

 

 

Related posts

हरियाणा के मेवात-नूंह हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नफरती भाषण पर रोक लगाने का दिया आदेश: विरोध प्रदर्शनों एवं रैलियो पर नहीं लगाई रोक।

Dharmpal Singh Rawat

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल – 2023 लोकसभा में पेश: कांग्रेस ने कहा निजता के अधिकार को कुचलने जा रही है।

Dharmpal Singh Rawat

सीएम धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजली 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment