June 19, 2026

महाराष्ट्र में बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट:15 मजदूरों की दर्दनाक मौत:18 से ज्यादा घायल,

Maharashtra, 01 March 2026,

नागपुर के काटोल इलाके में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 मजदूरों की मौत चुकी है। जबकि 18 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि,भीषण विस्फोट ‘एसबीएल एनर्जी’ कंपनी में हुआ। यहां रोजाना की तरह बारूद बनाने का काम चल रहा था, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट डिटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिला कलेक्टर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने पुष्टि की है कि मलबे और आग की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर भी घटनास्थल भी पहुंचे। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों से बात कर फौरन मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

 

महाराष्ट्र में बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट:15 मजदूरों की दर्दनाक मौत:18 से ज्यादा घायल,

Massive explosion at gunpowder factory in Maharashtra: 15 workers killed Tragic death: more than 18 injured,

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.